बंधक बनाकर युवक से मांगे शराब के लिए रूपए, नहीं दिए तो पीट दिया

0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला में शराब पीने के आदि शराबियों ने एक युवक से जबरन शराब पीने के लिए पैसे मांगने के लिए उसे रास्ते में रोककर उसे बंधक बनाया और जब शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, इसमें एक महिला व उसकी पुत्री भी शामिल रही जिसने भी मिलकर आरोपियों का साथ दिया और मिलकर मारपीट में भाग लिया। बाद में फरियादी की शिकायत पर सभी आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना करैरा में फरियादी अमर सिंह पुत्र रतन लाल भट्ट उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टीला ने बताया कि वह अपने भवन जो कि खैराई तिराहे के पास टीला रोड़ पर है वहां आया हुआ था इसी बीच जब वह रात्रि 10:30 बजे ग्राम की ओर जा रहा था कि तभी रास्ते में अमर सिंह को शराब के नशे में राजाराम परिहार व देवेन्द्र पवैया मिले।

जिन्होंने अमर सिंह का रास्ता रोककर उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे जब नहीं दिए तो सभी ने मिलकर अमर सिंह को बंधक बनाया, इतने में आरोपियों के साथ बृजेश परिहार, देवेन्द्र पवैया की पत्नि व राजाराम परिहार की पत्नि और पुत्री भी शामिल होकर फरियादी के साथ किसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए भिड़ गए।

सभी ने मिलकर अमर सिंह के साथ जोरदार मारपीट की बाद में घटना केा अंजाम देकर आरोपीगण वहां से भाग गए। इस घटना में मारपीट का शिकार हुए अमर सिंह ने सभी आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना करैरा में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने दो महिलाओं, एक युवती सहित दो पुरूषों के विरूद्ध धारा 323,294,341,342,327,34  ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!