सर्राफा बाजार से महिला की चेन चुरा कर भाग रही महिला चोर को पब्लिक ने दबौचा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में आज पब्लिक ने एक महिला को चोरी करते हुए भागते हुए दबौच लिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने निर्भया मोबाईल को दी। निर्भया मोबाईल मौके पर पहुंची और उक्त चोर महिला को पकडक़र अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने महिला चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रभा राजौरिया निवासी तुलसीनगर शिवपुरी अपने घर से बाजार में कुछ सामान खरीदने गई हुई थी। तभी सर्राफा बाजार में एक महिला प्रभा के बैग से सोने की चेन चुराकर भागने लगी। इस महिला को भागते हुए पास ही एक महिला ने देख लिया। 

महिला चिल्लाई तो साथी दो महिलाओंं ने उक्त चोर महिला को दबौच लिया। इस घटना की सूचना पर तत्काल निर्भया मोबाईल मौके पर पहुंची और महिला को पकडक़र कोतवाली लेकर आई। जब उक्त महिला से पूछताछ की तो उसने अपना नाम छाया पत्नि बीरू मराठा उम्र 35 वर्ष निवासी टोड़ा महाराष्ट्र बताया। 

पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर और चोरी की बारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने पकडऩे बाली सहासी महिलाओं को सम्मानित करने की बात कही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!