अच्छे दामों में फसल बेचने के लिए पंजीयन जरूर कराए: शैलेन्द्र शर्मा

NEWS ROOM
0
पोहरी। किसानो की समस्या को लेकर ग्राम परीच्छा में किसान मोर्चा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। किसानो की फसलें जो उचित दाम में नही बिक रही जिसके लिए सरकार द्वारा भावन्तर योजना चालू की गई। काल किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परीच्छा में भावन्तर भुगतान प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा विनोद जादौन शामिल हुए। विनोद जादौन द्वारा द्वारा किसानो को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिवपुरी जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने पर धन्यवाद दिया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेन्द्र शर्मा ने दिया। 

जिसमें उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी गाँव गाँव जा कर किसानो को भावन्तर योजना में पंजीयन कराने हेतु प्रेरित कर रहे है। जिससे किसान इस योजना का लाभ ले सके तथा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिवपुरी जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री से 2 बार बैठक की।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा सदस्य विवेक पालीवाल,ब्रजेन्द्र सिंह,अमिताभ सिंह,नरेंद्र सिंह सिकरवार जिला उपाध्यक्ष, राजू शर्मा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष, शुभम शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, राजीव जैन, कमलेश, आशुतोष जैमिनी, भारत कर्ण, महेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष बैराड़, अवतँश जैन, सहित सेकड़ो की संख्या में कृषक मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!