पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पायगा में महुअर नदी पर बन रहे पुल पर से गांव के ही एक आरोपी ने निर्माण सामाग्री चोरी कर ली। इस बात की शिकायत ठेकेदार के मुनीम ने मायापुर थाने में की। जहां पुलिस ने मुनीम की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपी से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पायगा गांव के पास महुअर नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। जिसपर ठेकेदार ने उक्त काम को कराने मुनीम राकेश पुत्र श्रीराम परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी हाल निवासी पायगा को रखा हुआ है। बीते रोज मुनीम किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था। तभी गांव के ही आरोपी सतीश पुत्र हरीराम लोधी उम्र 35 वर्ष साईड पर रखी सीमेंट सरिया सहित 40 हजार रूपए का माल पार कर ले गया।
जब मुनीम लौटकर आया तो पता चला कि उसका सामान चोरी हो गया। जब फरियादी ने छान-बीन की तो सामने आया कि उक्त चोरी गांव के ही आरोपी सतीश पुत्र हरीराम लोधी ने की है। जिसपर राकेश ने उक्त युवक के खिलाफ नामदर्ज एफआईआर दर्ज कराई।
जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतीष परिहार पर आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भी दबौच लिया है। इस आरोपी से पुलिस ने चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।