बदरवास। जिले के थाना बदरवास क्षेत्र में एक डम्फर से डीजल चुराकर उसे बाजार में बेचने का मामला प्रकाश में आया है यहां दो आरोपियों ने मिलकर रात के अंधेरे में डम्फर का डीजल चुराया और वहां से भाग गए। जब फरियादी को यह जानकारी लगी तो दोनों आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। थाना बदरवास में फरियादी धीरज पुत्र मिथलेश सिंह निवासी बामौर ने बताया कि उसका वाहन डम्फर आए दिन व्यावसायिक रूप से उपयोग होकर रोड़ पर चलता रहता है
ऐसे में उसे सूचना मिल रही थी कि कहीं ना कहीं डम्फर का डीजल गायब हो रहा है। इस पर उसने योजनाबद्ध तरीके से डीजल चोरों को पकडऩे की योजना बनाई और और देखा कि उसके डम्फर को निशाना बनाते हुए दो आरोपी बीकेश यादव व पप्पी सिंह यादव निवासी सिंघन ने डम्फर से दो केनों में 25-25 लीटर डीजल चुराया जिसकी कीमत 4200 रूपये आंकी गई।
फरियादी धीरज की शिकायत दर्ज कराई कि आरोपीगण उसके डम्फर का डीजल चुराकर बाजार में विक्रय करते थे और फरियादी को अपने व्यावसाय में नुकसान झेलना पड़ता था। मामले का पर्दाफाश होने पर धीरज ने दोनेां आरोपियों के विरूद्ध बदरवास थाने में धारा 379,34 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।