कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे में एक अज्ञात टैक्सी चालक ने बस का इंतजार कर रहे एक राहगीर को एक अज्ञात ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहगीर को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस में भर्ती कराया। पुलिस ने राहगीर की रिपोर्ट पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना कोलारस में फरियादी वीरेन्द्र पुत्र भागीरथ आदिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी गुना ने बताया कि वह अपने किसी काम से कोलारस आया हुआ था जब वह काम खत्म कर ग्राम सिंघराई होकर गुना जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
तभी सिंघराई के निकट अज्ञात टैक्सी चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर टैक्सी चालक वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस दुर्घटना को लेकर फरियादी वीरेन्द्र आदिवासी ने पुलिस थाना कोलारस पहुंचकर आरोपी अज्ञात टैक्सी चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।