शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके में दीपावली की खरीददारी कर लौट रही एक महिला का रास्ता रोककर आरोपी ने मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पीडित महिला ने फिजीकल थाने मेें की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार रचना पत्नि अमरसी वाल्मीकि निवासी राजा की मुढ़ैरी सिरसौद हाल निवासी कोरी मोहल्ला शिवपुरी ने बताया कि वह दीपावली की खरीददारी कर बाजार से लौटकर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच उसे पीपल वाली रोड़ धोबी की दुकान के समीप आरोपी नीरज पुत्र प्रमोद वाल्मीकि निवासी कालीमाता मंदिर के पास कमलागंज मिल गया।
जिसने बीच रास्ते में महिला रचना को रोका और पुरानी रंजिश की शिकायत करने लगा। जिस पर दोनों का विवाद हो गया। इस विवाद के चलते आरोपी महिला से गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने उसे ऐसा करने से रोका तो नीरज ने रचना के साथ मौके पर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
मारपीट का शिकार हुई महिला रचना अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना फिजीकल पहुंची और आरोपी नीरज वाल्मीकि के विरूद्ध धारा 323,294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।