पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे में ही मुख्य मार्ग पर स्थिति जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पिछोर की दीवार में सुराख कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना चौकीदार को मिली तो वह चिल्लाया। चोकीदार की आवाज सुनकर चोर भाग खडा हुआ। गनीमत रही कि इस कारगुजारी में चोर अपने इरादों में सफल नहीं हो पाया।
पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बैंक मैनेजर राकेश भदौरिया ने बताया कि चोर खिडक़ी तोडक़र अंदर आए और लॉकर वाले कमरे की दीवार तोडऩे की कोशिश की। चौकीदार की मुस्तैदी के चलते चोरी की घटना बच गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।