शिवपुरी। बीते रोज भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा ने सुबह अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की थी। उसी के कुछ समय बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने जिले की कार्यकारिणी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव व युवा मोर्चा जिला प्रभारी विनय जैन के निर्देशन में जारी की।
जिसमे डॉ. सतीश भार्गव बैराड को भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमे उनके मित्रगणों किशोर जैमिनी, संतोष शर्मा, पुष्पेंद्र भार्गव, राजेश भार्गव, योगेंद्र दुबे, विक्की मंगल, हेमंत भार्गव, सतेन्द्र उपाध्याय, कौशल गौतम, आशुतोष जैमनी यहित अधिबक्ताओ,डॉक्टरों सहित शहर के व्यापारियों ने बधाईयां दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।