कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में एक परिवार में पुरानी रंजिश के चलते जेठ और जिठानीयों ने मिलकर महिला के घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। चारों आरोपीयों ने महिला को ताबडतोड़ तलवारों से प्रहार करते हुए मरी हुई समझकर छोडक़र भाग गए। महिला का पति महिला को लेकर कोलारस थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट अर आरोपी जेठ-जिठानीयों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नि मनोज चंदेल उम्र 30 वर्ष निवासी खोंकर का अपने जेठ राकेश और बालमुकुंद से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बीते रोज सुनीता घर में अकेली थी। तभी आरोपीयों ने सुशीला पर हमला बोल दिया। जेठ राकेश और बालमुकुंद के साथ दोनों की पत्नि सुशीला और सावित्री भी इस हमले में शामिल थी।
चारों ने मिलकर महिला को जमकर तलबारें मारी। महिला को मरा हुआ समझकर चारों आरोपी भाग गए। जब महिला का पति आया तो यह देखकर चौक गया। और महिला को लेकर तत्काल कोलारस थाने पहुंचा। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र से शिवपुरी रैफर कर दिया है। जहां महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी जेठ-जेठानी के खिलाफ धारा 307,452,324,323,294,541,34 वी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।