चलती बस में से उतर रहा था युवक, टायर के नीचे आ गया, मौत

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के वरखेड़ा गांव के पास एक युवक चलती बस से गिर गया। जिससे युवक टायर के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र परमाल सिंह धाकड़ उम्र 19 वर्ष निवासी वरखेड़ा म्याना से बस से वरखेड़ा आ रहा था। जब वरखेड़ा के समीप चलती बस से उतर रहा था। तभी इसी दौरान अचानक उतरते हुए बस के नीचे आ गया। 

बस के टायर के नीचे आ जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद बस का चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!