शिवपुरी। थाना दिनारा में एक राहगीर को बाईक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस मामले में फरियादी पुलिस थाना दिनारा पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
थाना दिनारा में फरियादी राजाराम पुत्र इमरत सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी गणेशखेड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने गृहग्राम की ओर जा रहा था इसी बीच उसे ग्राम दबरा के निकट आरोपी बाईक चालक मलखान सिंह निवासी ग्राम गणेशखेड़ा ने अपने वाहन को तेजी व अनियंत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी और इस टक्कर को अंजाम देकर वह वहां से भाग गया।
बाद में घायल राजाराम पुलिस थाना दिनारा पहुंचे और यहां शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।