भारत विकास परिषद ने मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा बड़े भव्य तरीके से शरद पूर्णिमा महोत्सव स्थानीय स्टार गोल्ड मेरिज हाउस में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के विभाग प्रमुख बृजकान्त दीक्षित, विशिष्ट अतिथि भाजपा संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव व अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दीवान अरविंद लाल ने की व मंचासीन अतिथियों में शाखा अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, सचिव रीतेश जैन रोमी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत ओझा मौजूद थे। 

कार्यक्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव मानते हुए सर्वप्रथम महामाया महालक्ष्मी जी की एक साथ 101 दीपो के साथ शाखा के सदस्यों ने आरती की ओर पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद कार्यक्रम मशहूर भजन गायक राजेन्द्र पारिख द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गयी जिसे सुन श्रोतागण भाव विभोर हो गए और उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया। 

अंत मे शरद पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय संस्कृति अनुरोप इस दिन भगवान श्रीकृष्ण महारास भी हुआ था जिसे लेकर बाहर से आये कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण महारास की आकर्षक प्रस्तुतति दी गयी ओर संगीत की सुमधुर लहरों के बीच सभी शाखा सदस्य प्रभु भक्ति करते हुए नजर आए। कार्यक्रम समापन पर खीर का प्रसाद सभी शाखा सदस्यों में वितरित किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!