पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना मनपुरा क्षेत्र में आज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की है। पुलिस ने इस गिरफ्तार आरोपी पर 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज भौंती थाना प्रभारी संतोष यादव को मुखविर से सूचना मिली की एक युवक कच्ची शराब को बेचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर बल्लन उर्फ पुत्र राजाराम गडरिया निवासी मनपुरा की तलाशी ली तो वह अपनी टपरिया के पीछे कच्ची शराब को बैचने की तैयारी में था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।