शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में पुलिस ने 1 लाख रूपए की आतिशबाजी पकड़ी है। यह आतिशबाजी दीपावली के चलते बेचने के उद्देेश्य से रखी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी में अवैध आतिशबाजी का जखीरा रखा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची औैर देखा तो वहां एक पटौर में अवैध आतिशबाजी का भण्डारण किया हुआ था। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शहजाद खांन के गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।