शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याणचन्द अग्रवाल के आदेशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भारत अग्रवाल (नारियल वालों) ने शिवपुरी नगर संयोजक व कार्यकारिणी की घोषणा की है।
इस नगर की कार्यकारिणी में नगर संयोजक दुर्गेश गुप्ता बनाए गए है जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष गोयल, धीरज उप्पल, प्रवीण गोयल पिंकू, विकास अग्रवाल वोली, लक्ष्मण अग्रवाल बॉबी, विवेक शर्मा चंदू, नारायण सोनी हलवाई खाना, गोपाल राठौर, हेमंत कंथरिया, निशांत बंसल मोनू, गौरव खण्डेलवाल, अर्पित बंसल, जिनेन्द्र जैन टीटू, जयकुमार अग्रवाल जैकी, अमरीश अग्रवाल चाचा, निक्की खण्डेलवाल, प्रतीक सिंघल चीनू, संकेत शुक्ला, दीपक ठेईया व राहुल तिवारी को शामिल किया गया।
इस नवीन नगर संयोजक की टीम के माध्यम से व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत अग्रवाल ने विश्वास जताया है कि यह पूरी टीम भाजपा को और अधिक सशक्त बनाकर व्यापार हित में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।