शिवपुरी। गत दिवस ग्वालियर वायपास स्थित व्हाईट हाउस पत्ते वालों की कोठी पर इनरव्हील क्लब संस्था शिवपुरी द्वारा महिला श्रृंगार सजावट को लेकर अनूठे रंग-रोगन में नजर आई। इनरव्हील क्लब महिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु जैन, सचिव श्रीमती सरिता गोयल ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर इनरव्हील क्लब द्वारा महिलाओं के लिए श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था की महिलाओं ने अलग-अलग स्वरूपों में विभिनन प्रकार के श्रृंगार कर करवाचौथ मनाया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की श्रीमती अल्का गोयल, श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी, श्रीमती सुनीता गौड़, श्रीमती अल्का सांड आदि ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भाग लिया।
अपने श्रृंगार की अनूठे ढंग से रचना कर विशेष साज श्रृंगार प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता बनने का खिताब हासिल किया। यहां क्लब की महिलाओं को पुरूस्कार बांटे गए और उन्होंनें श्रृंगार सजावट को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ करवाचौथ का व्रत मनाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।