उज्जवला योजना के तहत राजे ने 52 महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 52 गरीब परिवारो की महिलाओ को पूरे मान सम्मान के साथ गैस कनेक्शन सहित गैसचूल्हा, रेगुलेटर एवं गैस टंकी नि:शुल्क प्रदाय कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मानस भवन शिवपुरी में आयोजित उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण कार्यक्रम में विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, कलेक्टर तरूण राठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी रूपेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और महिलाएं एवं गैस एजेसिंयो के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने गैस कनेक्शन वितरण कर प्रत्येक महिला के पास जाकर शुभकामनाएं दी और उनका एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू करने का श्रैय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को है। उन्होंने कहा कि लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाने में जो महिलाओं को कष्ट एवं परेशानी होती है, उसे महसूस कर धूंए से निजात दिलाने हेतु प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की। जिसके माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर गैस चूल्हा रेगुलेटर एवं गैस टंकी प्रदाय की जा रही है। 

श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने योजना के तहत महिलाओं को जिस मानसम्मान के साथ गैस कनेक्शन एवं अन्य सामग्री प्रदाय करने हेतु जो बेहतर व्यवस्था की गई है, उसके लिए जिला प्रशासन की भी सराहना की। उन्होंने प्रत्येक महिला से चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में गैस कनेक्शन, चूल्हा प्रदाय करना सरकार का अहम् कदम है। महिलाए नि:शुल्क गैस कनेक्शन चूल्हा प्राप्त कर काफी खुश थी। उन्होंने प्रधानमंत्री सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!