करवाचौथ पर पत्नि को शौचालय गिफ्ट करने बाले 23 दंपत्तियों को कराई पर्यटन स्थलों की सैर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा शौचालय निर्माण की अनूठी पहल के तहत 23 पुरूषों द्वारा अपने घरों में शौचालय निर्माण कर करवाचौथ पर उपहार के रूप में अपनी पत्नियों एवं परिवार को शौचालय भेंट किए। उक्त दम्पत्तियों को आज मुख्यमंत्री पर्यटन उत्सव के तहत पर्यटन स्थल नरवर में स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने उक्त दम्पत्तियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर नरवर के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सेवा भारती स्कूल के बच्चों को भी नरवर के पर्यटक स्थलों के अवलोकन हेतु बस को भी हरी झण्डी दिखाई और सभी बस यात्रियों को शुभकामनाएं भी दी। 

इस मौके पर पोहरी क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर तरूण राठी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी रूपेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!