आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के पुलिस थाना इंदार में एक विवााहिता को पति की अनुपस्थित में आरोपी युवक ने छेडख़ानी कर दी और बुरी नीयत से हाथ पकडक़र बुरा काम करने का दबाब बनाया लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और छेड़छाड़ कर वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत महिला ने पति के आने पर पुलिस थाना पहुंचकर की।थाना इंदार में विवाहिता आरती पत्नि अमर सिंह (परिवर्तित नाम) निवासी इंदार ने बताया कि वह रात के समय पति की अनुपस्थिति में अकेली थी, पति अमर सिंह ने कहा था कि वह घर देरी से आएगा। 

इसी बीच रात 11 बजे लगभग फरियादी आरती के घर में आरोपी आदित्य सिंह राणा निवासी कोलारस आया और उसने महिला को पीछे से पकड़ लिया बाद में बुरी नियत से हाथ पकडक़र बुरा काम करने का दबाब बनाया। लेकिन इसी बीच कुछ खटपट की आवाज आई तो वह मौके से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर भाग गया। 

बाद में जब महिला का पति अमर सिंह रात में घर आया तो पत्नि ने अपने साथ हुई घटना को कह सुनाया। इस पर रात्रि में ही पति-पत्नि पुलिस थाना इंदार पहुंचे और आरोपी आदित्य सिंह राणा के विरूद्ध धारा 354,456,323 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!