कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के पुलिस थाना इंदार में एक युवक की घर के अंदर खड़ी बाईक को रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और बाईक को चोरी कर वहां से भाग गए। यह पूरा वाक्या घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह रही कि उक्त वारदात को अंजाम देते समय बाईक स्टार्ट नहीं हो रही थी तो चोर इस बाईक को उठाकर अपने साथ ले गए।
थाना इंदार में फरियादी शिशुपाल पुत्र पहलवान यादव उम्र 46 वर्ष निवासी खतौरा ने बताया कि किन्हीं अज्ञात चोरों ने उसकी बाईक क्रं.एम पी 33 एमबी 2661 को घर के अंदर खड़ी कर घर के अंदर सोने चला गया। इसी बीच किन्हीं अज्ञात चोंरो ने इस बाईक को निशाना बनाया और ले भागे।
उक्त मामले का सीसीटीव्ही फुटेज सामने आने पर पुलिस ने इस मामले में दोनों चोरों की तलाश में जुट गई है। इस फुटेज में आरोपीयों के चहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।