युवती के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार नहीं कर रही है पोहरी पुलिस: शिकायत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा के रहने वाले एक पीडि़त पिता ने अपनी पुत्री के अपहरणकर्ता की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न करने पर एसपी सुनील कुमार पांडे से शिकायत कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

पीडि़त ने अपने शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को पड़ोस का रहने वाला रामनिवास पुत्र रमेश शाक्य 25 अगस्त को बहला फुसलाकर ले गया था। जिसकी शिकायत उसने पोहरी थाने में दर्ज कराई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीडि़त पिता के फरियाद पर से एसपी श्री पांडे ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!