शिवपुरी। इंदौर में आयोजित 55वीं स्टेट बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मिस्टर एमपी में शिवपुरी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव मोनू शाक्य ने 75-80 कि.ग्रा. वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
वहीं पूरे प्रदेश से आए 80 बिल्डरों में से सीनियर वर्ग के नमन मिश्रा को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। वहीं चंदू धाकड और कपिल धाकड़ ने भी सिल्वर मेडल जीता। वहीं जूनियर वर्ग में राहुल रॉय को ब्रॉज मेडल प्राप्त हुआ है। मोनू शाक्य प्रतियोगिता में शिवपुरी का नेतृत्व कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने जूनियर वर्ग में रैफरी की भूमिका भी निभाई है। मोनू शाक्य द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उनके परिवारजन और इष्ट मित्रो ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।