शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फरियादी शरद मेहरा की रिपोर्ट पर शहर के 5 प्रतिष्ठित व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शरद मेहरा पुत्र मदन मेहरा उम्र 27 वर्ष निवासी सांईस कॉलेज के सामने थाना फिजीकल राजमल गुप्ता के कार्यालय में काम करता है। शरद ने पुलिस को बताया है कि उसके साथी नीरज गुप्ता ने कहा कि तुम जाकर मोहित गुप्ता को तीन लाख रूपए का पेंमेट दे आओ।
जिसपर शरद ने मोहित को फोन लगाया और पूछा कि कहा आना है तो उसने अमित उर्फ मोदी गुप्ता के ऑईल मिल पर आने की कहा। शरद उक्त पेमेन्ट को लेकर मोहित के मिल पर पहुँचा। शरद को पहुंचने में देरी हो गई जिससे व्यापारी भड़क उठे और सभी ने मिलकर शरद के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शरद की रिपोर्ट पर आरोपी भरत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मंयक मिर्ची वाला, गुड्डा अग्रवाल और अमित उर्फ मोदी के खिलाफ धारा 323,294,324,506,34 ताहि, 3 (1) द,ध,3 (2) 5 क एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।