शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अहीर मारौरा के पास श्योपुर शिवपुरी रोड़ पर दो बाईक सबार युवकों की बाईक फिसल जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कैलाश राजौरिया पुत्र श्रीलाल राजौरिया निवासी बैराड़ गांव अपने साथी रामसेवक पुत्र बुद्ध प्रकाश शर्मा निवासी बैराड़ के साथ अपनी बाईक से शिवपुरी से बैराड़ की ओर जा रहा था। तभी मारौरा अहीर के पास बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
जिससे बाईक पर सबार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को 108 जिला चिकित्सालय लेकर आई जहां कैलाश राजौरिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दूसरा युवक रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि रामसेवक गांजे का आदी है और गांजे के नशे में ही उक्त घटना हुई है। जिला चिकित्सालय में भी रामसेवक अनाप सनाप व्याव्हार कर रहा है। जो जिला चिकित्सालय में भर्ती होने के बाद भी उठकर बाहर गार्डन में आ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।