शिवपुरी। गरीब की कुटिया (पाटौर) को भी अज्ञात चोरों ने नहीं बख्शा और एक-एक तिनका कर एकत्रित की राशि और कुछ जेवरात को अज्ञात चोरों ने पाटौर के पाट सरकारकर प्रवेश कर चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी फरियादी को तब लगी जब वह बाहर से अपने घर लौटकर वापस आया। घर का नजारा देख वह पुलिस थाना फिजीकल पहुंचा और घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
थाना फिजीकल में करौंदी कॉलोनी निवासी हरिराम पुत्र पत्रुराम कुशवाह ने बताया कि वह अपने किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था जब वह बीते रोज घर वापस लौटा तो देखा कि उसकी पाटौर के पाट सरके हुए थे और घर में सामान बिखरा पड़ा था।
इस पर हरिराम ने पुलिस थाना फिजीकल को सूचित किया और मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस को हरिराम ने बताया कि घर में एक-एक तिनका कर कुछ राशि और जेवरात एकत्रित किए थे लेकिन चोरों ने उसके गरीब आशियाने को भी नहीं बख्शा और माल सहित नगदी चोरी कर ले गए। इस घटना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।