बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के झलवासा में सीमांकन करने गए एक पटवारी को दो किसानों ने जमकर पीटते हुए उसके शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए। इस बात की शिकायत कुटे-पिटे पटवारी ने बैराड़ थाने की। जहां पुलिस ने पटवारी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बैराड़ थाने में पटवारी जगन्नाथ पुत्र सवाई लाल आदिवासी निवासी चकराना शिकायत करते हुए बताया है कि वो गांव झलवासा में वो एक जमींन का सीमांकन करने गया हुआ था। जैसे ही सीमांकन करना चालू किया गांव के ही आरोपी कल्याण धाकड़ और बांके खंगार आ गए। जिन्होंने सीमांकन करने से मना करने लगे।
जब पटवारी ने कहा कि यह शासकीय काम है और इसमें वह अडग़ा नहीं लगा सकते तो किसान भडक़ गए और दोनों आरोपीयों ने मिलकर पटवारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कल्याण धाकड़ और बांके खंगार के खिलाफ धारा 341, 294, 332,353,34, आईपीसी 3,1,3/2 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।