शिवपुरी मेें रोड एक्सीडेंट: 12 वर्षीय बालिका की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पुलिस थाना सुभाषपुरा में एबी रोड़ के निकट एक सडक़ दुर्घटना में मासूम 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई और तेज गति से दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की माता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी श्रीमती गौना बाई पत्नि गणेशराम आदिवासी उम्र 60 वर्ष निवासी सतनबाड़ा हाल निवासी ग्राम भानगढ़ अपने परिवार की 12 वर्षीय बालिका रेखा पुत्र मानसिंह आदिवासी को साथ लेकर सुभाषपुरा की ओर जा रही थी। तभी बंटी तोमर होटल के सामने एबी रोड़ पर एक तेज गति से आ रही। 

अज्ञात कार चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मासूम रेखा को टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक भाग गया। इस सडक़ दुर्घटना में मौके पर ही रेखा ने दम तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत रेखा के साथ मौजूद उसके परिवार की महिला गौनाबाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरूद्ध धारा 304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!