दुकानदार के साथ मारपीट, सामान फैंक दिया

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह वह अपने घर की ओर जा रहा था तभी उसे रंजिशन तीन आरोंपियो ने रास्ते में रोका और विवाद करते हुए गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी बाद में फरियादी की दुकान पर पहुंचकर उसका सामान भी तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में कर दी है। थाना पिछोर में फरियादी राजाराम गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी बड़ा बाजार निवासी पिछोर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान कॉलेज चौराहा पिछोर के निकट स्थित है 

रोज की भांति वह दुकान से बाहर किसी काम से गया था कि तभी रास्ते में उसे आरोपीगण भरत यादव, विजय यादव व रानू यादव निवासी ग्राम पटसैरा मिले जिन्होंने दुकान के बाहर ही रास्ते में राजाराम से विवाद किया और गाली-गलौज करने लगा। 

जब राजाराम ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो सभी आरोपियों ने मिलकर फरियादी के साथ मारपीट कर दी और बाद में उसकी दुकान में रखा सामान भी तोड़ दिया, जाते वक्त फरियादी को आरोपीगण जान से मारने की धमकी दे गए कि वह इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज ना कराए। 

जब आरोपीगण मौके से चले गए तब फरियादी राजाराम ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323,294,506,427,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!