कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के खतौैरा के बाजार में मुख्य रोड़ पर एक नमक से भरा ट्रक पलट गया। जिससे रोड जाम हो गया।
इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते को क्लीयर कराया। तब कही जाकर रास्ता सुचारू हो पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खतोरा के मुख्य मार्केट में अशोकनगर की ओर जा रहा एक ट्रक क्रमांक आरजे 25 जीए 0971 रोड पर हो रहे गड्डे के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पूरे रोड़ पर नमक के कट्टे बिखर गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।