शिवपुरी। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में पोहरी रोड़ स्थित नए बस स्टैण्ड के समीप एक ऑटो को बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी और घटना के बाद को लेकर भाग गया। बाद में ऑटो चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। थाना कोतवाली में फरियादी किसनवीर पुत्र महावीर धाकरे उम्र 32 वर्ष निवासी शांतिनगर कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑटो से सवारियों को ढोकर उनके गतंव्य तक पहुंचाता है। रोज की भांति वह ऑटो लेकर पोहरी रोड़ स्थित बस स्टैण्ड पहुंचा और यहां जब सवारियां नहीं मिली तो वह ऑटो लेकर मुख्य रोड़ की ओर जा रहा था।
इसी बीच उसे बस क्रं.एमपी 06 पी 0745 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में ऑटो चालक किसनवीर के हाथ-पैर व अन्य जगह चोट आई बाद में दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं घायल किसनवीर ने अपने साथ हुई दुर्घटना को लेकर पुलिस थाना कोतवाली मे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।