बड़ी खबर: फिर शराब पीने पर दलित आदिवासी को जूते की माला पहनाकर घुमाया, देखे VIDEO

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस तहसील क्षेत्र के वीरखेड़ी गांव में आज फिर एक आदिवासी युवक को शराब पीने के जुर्म में जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। यह 2 दिन में इस क्षेत्र की दूसरी घटना हैै। जानकारी के अनुसार बीते रोज वीरखेड़ी गांव में सिमरथ आदिवासी शराब पीकर आ गया। बस फिर क्या था पूरे गांव ने पंचायत बुलाई और निर्णय लिया कि इस गांव में पंचायत ने सिमरथ आदिवासी पर पंचायत की और से 11 हजार रूपए के जुर्माना भरने की बात कही। पर ऐसी सूखे की मार के बीच गरीब दलित आदिवासी रूपए कहा से लाता। तो गांव के लोगों ने जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। 

यह इस क्षेत्र की 2 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले भी खरैह गांव में शराब पीने पर दो आदिवासियों को सरेआम मुण्डन करके जूते की माला पहनाकर जुलूस निकाला था। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम शराब सेवन का समर्थन नही करता है, परन्तु मानव अधिकारो के हनन का विरोधी अवश्य है। इस तरह जूते की माला पहनाकर सिर मुंडन कर गांव में घुमना सार्वजनिक जलूस निकलना अपराध की श्रेणी में आता है।
जिले में इस तरह की सिर मुंडन की परंपरा आगे चलकर घातक हो सकती है अभी आदिवासीयो के शराब सेवन के कारण सिर मुंडन किया जा रहा है आगे चलकर आपसी दुश्मनी निकालने को लेकर शराब का बहाना बनाकर सिर मुंडन की घटना भी आ जाए, इसमें कोई बडी बात नही होगी। पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!