राजे के कार्यक्रम में तिरंगे का अपमान, प्रिंसिपल अजंना मिश्रा सस्पैंड, देखे VIDEO

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर आ रही है कि आज शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान देखने को मिला। बताया गया है कि कार्यक्रम में पहुंची राजे ने जैसे ही तिरंगे को उल्टा फहरते देखा तो उन्होने तत्काल तिरगें को सीधा कराया। बताया गया है कि इस मामले में प्रिंसिपल को तत्काल संस्पैड कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी के ठर्रा गांव में आदिमजाति कल्याण विभाग के प्री मैट्रिग बालाक छात्रावास की नयी बिल्डिंग बनी है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी की विधायक भी हैं और वे बुधवार को इसी स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंच गईं। उनके साथ जिला पंचायत की सीईओ नीतू माथुर भी थीं।

जैसे ही मंत्री ने ठर्रा स्कूल के कैंपस में कदम रखा तो उनकी निगाह वहां लगे राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ी। स्कूल में झंडा उलटा फहरा रहा था। तिरंगा में हरा रंग ऊपर था और केसरिया नीचे था। जबकि केसरिया रंग ऊपर होना चाहिए था।

तिरंगा उलटा देखकर नाराज हुईं मिनिस्टर
यशोधरा राजे यह देखकर जमकर नाराज हुईं और बोलीए एक स्कूल के प्रिंसिपल को इतना भी नहीं मालूम कि राष्ट्रीय ध्वज लगाने का तरीका क्या है। उन्होंने तुरंत जिला पंचायत की सीईओ नीतू माथुर से कहा कि वे कार्रवाई करें।
जिस पर सीईओ नीतू माथुर ने तुरंत स्कूल की प्रिसिंपल अंजना मिश्रा को सस्पेंड कर दिया और मामला दर्ज कराने का आदेश दे दिए। उधर सस्पेंड हुई प्रिसिंपल का कहना है कि वे नयी बिल्डिंग की व्यवस्थाओं में लगी हुई थीं, इसलिए वे राष्ट्रीय ध्वज पर ध्यान नहीं दे पाईं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!