बैराड़। जिले के बैराड भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शिवपुरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की माँग की है। आज प्रदेश किसान मोर्चा रणवीर रावत और शिवपुरी जिला अध्यक्ष सोनू विरथरे के नेत्रत्व में बैराड़ तहसीलदार सेंगर को ज्ञापन सौंपा है।
जिला किसान मोर्चा की तरफ से प्रभारी बनाये गए विवेक पालीवाल के नेत्रत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, डॉ जनवेद वर्मा ,धीरज व्यास, राजेश गर्ग, प्रदीप त्रिवेदी, देवेन्द्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, दयाकिशन रावत, प्रेमनारायण मुद्गगल, रघुवीर शर्मा, पूरन राठौर, संजय तोमर, राजेन्द्र सरपंच, सतपाल रावत, सुनील तिवारी, हाकिम सेन, अभिषेक गुप्ता, मनीष बंसल, आशुतोष व्यास, अजय जैमिनी, रानू मुदगल, श्याम सोनी, गजेन्द्र यादव, रितिक गुप्ता, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।