ट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सिंधिया फैंस क्लब ने किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। महंगाई के इस दौर में कमर तोड़ती भाजपा की केन्द्र प्रदेश की राज्य सरकार की बेतहाशा की जाने वाली पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में बुधवार को सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और इस विरोधस्वरूप पैदल बाईक रैली को नजर अंदाज कर साईकिल यात्रा निकाली और जनता जनार्दन के बीच जाकर जनता से ही प्रदेश सरकार द्वारा की गई पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई। 

सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में तब पेट्रोल-डीजल सरकार के नियंत्रण में थी और मनमाफिक मूल्य वृद्धि नहीं की जाती थी लेकिन जब से प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार आई है तब से इस महंगाई के युग में आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।

इन दिनों सर्वाधिक मार पेट्रोल-डीजल पर है जबकि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 से 50 प्रति बैरल है बाबजूद इसके डीजल-पेट्रोल में मूल्य वृद्धि करना आमजन पर महंगाई का हंटर चलाने जैसा है। आमजन को होने वाली इस पीड़ा के फलस्वरूप पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में सिंधिया फैंस क्लब द्वारा शहर में साईकिल रैली निकालकर विरोध किया गया व प्रदेश सरकार का पुतला फुंका। 

इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, अनिल उत्साही, संजय सांखला, इरशाद पठान, शिवम सेंगर, आदित्य व्यास, शुभम गर्ग, आयुष सिंघल, मुकुल यादव, मुदित तिवारी, अमन खान, आमिर कुर्रेशी, शाहरूख कुर्रेशी, अमिल खान, जाएद पठान, जीशान खान, आयुष सिंघल, सौरभ झा, साहिल खान, शादाब खान, समीर खान, आसिफ खान, केशव यादव, फहीम उद्दीन, आमिर पठान, सुमित पंडित, आबिद खान आदि सहित जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई व अन्य सभी कांग्रसेजन शामिल रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!