शिवपुरी। पुलिस थाना देहात के समीप अवैध रूप से शराब बेच रहे एक विक्रेता को पुलिस ने धर दबोचा और उसके पास से 60 लीटर कीमत 6 हजार रूपये की अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
पुलिस थाना देहात को सूचना मिली थी कि आईटीआई परिसर के आसपास एक युवक अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम पहुंची और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो यहां आरेापी छोटू उर्फ शाजिद मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी आईटीआई के पास शिवपुरी को झांसी रोड़ करबला मोड़ के समीप अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के पास से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी देशी शराब कीमत 6 हजार रूपये जब्त की गई। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने धारा 34(2)के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।