शिवपुरी। जिले के पुलिस थाना मायापुर में एक महिला को घर में घुसकर 4 आरोपियों ने ना केवल गाली-गलौज कर मारपीट की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़े हुए। बाद में महिला पुलिस थाना मायापुर पहुंची और चारों आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस थाना मायापुर में महिला रामबती पत्नि पप्पू जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पायगा ने बताया कि वह घर में अकेली थी और अपने गृह कार्य में लगी हुई थी। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण आशाराम जाटव, हरिनिवास जाटव, राजू जाटव व बलवीर जाटव निवासी ग्राम खरवाहा उसके घर में आए और महिला रामबती के साथ आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दी।
बाद में आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। अपने साथ हुई इस घटनाक्रम को लेकर महिला पुलिस थाना मायापुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 452,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।