घर में घुसकर महिला के साथ करने लगा गंदी हरकत, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के पुलिस थाना अमोला में एक महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी युवक घर में घुस गया और महिला को पीछे से दबोचकर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी बमुश्किल छूटकर भाग गया। बाद में महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना अमोला में की जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 354,457,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

महिला रामसखी पत्नि अमर सिह पाल (परिवर्तित नाम)निवासी अमोला ने शिकायत दर्ज कराई कि पति की अनुपस्थिति में वह घर में अकेली थी और काम कर रही थी तभी पीछे से देर शाम लगभग 5 बजे आरोपी धीरज सिंह पाल निवासी ग्राम सिलानगर उसके घर में घुस आया और महिला रामसखी को पीछे से पकडक़र उसके साथ अश£ील हरकतें कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर डराया धमकाया, लेकिन महिला का विरोध जब अधिक हुआ तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। इस मामले की शिकायत महिला रामसखी ने पुलिस थाना अमोला में की ओर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!