खेत में नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अपने घर-परिवार का भरण-पोषण करने के लिए खेतों पर काम करने गई महिला की नाबालिग पुत्री के साथ एक आरेपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में महिला पुत्री को साथ लेकर पुलिस थाना पिछोर पहुंची और हुए दुष्कर्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

महिला जानकी पत्नि राजबल सिंह लोधी(परिवर्तित नाम) निवासी पिछोर ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ एक खेत में काम करने गई हुई थी जहां उसके साथ उसकी 13वर्षीय पुत्री रवीना(परिवर्तित नाम)भी साथ थी और वह भी पीपलवाला खेत ग्राम छिरवाहा में फसल काट रही थी। 

इसी बीच दोपहर के समय जब युवती वहां अकेली थी कि तभी आरोपी भरत लोधी निवासी ग्राम छिरवाहा पहुंचा और खेत में ही जानकी की नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया और जाते वक्त युवती को जान से मारने की धमकी दी। अपने साथ हुए दुराचार को लेकर रबीना ने अपनी मॉं जानकी को बताया और पुलिस थाना पहुंचकर अपने साथ हुए पूरे वाक्ये को कह सुनाया। 

पुलिस थाना पिछोर ने नाबालिग 13वर्षीय रबीना की शिकायत पर आरोपी भरत लोधी के विरूद्ध धारा 376,506 आईपीसी व 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!