रिलाइंस टॉवर के ठेकेदारों का CAR एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भानगढ़ के पास बीती रात्रि एक कार में सबार रिलाइंस कंपनी के टॉवर लगाने बाले ठेकेदार की कार को किसी अज्ञात वाहन ने रोंद दिया। जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार अरूण वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी सैनिक कॉलोनी ग्वालियर अपने साथी आर्दश श्रीवास्तव के साथ रिलाइंस कंपनी के शिवपुरी में लग रहे टॉवर के काम पर से लौटकर अपनी कार क्रमांक एमपी 07 सीई 4667 से ग्वालियर जा रहे थे। तभी भानगढ के पास किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। 

इस घटना में कार में सबार अरूण वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे आदर्श श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आदर्श को उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!