दादा की चिता की आग ठंडी नहीं हो पाई तब तक पोती को सांप ने काट लिया, मौत

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम वीलपुरा में एक ही घर में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शौक का माहौल निर्मित हो गया। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर लगभग 4 वजे बीलपुरा गांव में शिवचरण शर्मा उम्र 80 वर्ष की मौत बीमारी के चलते हो गई। 

जिस पर परिजन शाम लगभग 7 वजे उक्त वृद्ध का अंतिम संस्कार कर लौटे। पूरा परिवार गांव में ही अंतिम संस्कार करने के बाद आंगन में सो रहा था। तभी रात्रि में लगभग 11 बजे एक जहरीले सांप ने वृद्ध की पोती प्रीति पुत्री मातादीन शर्मा उम्र 11 वर्ष को काट लिया। 

सांप के काटने के बाद परिजनों ने झाडफूंक किया उसके बाद परिजन उक्त मासूम को लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ पहुंचे। जहां उक्त मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक चिता की आग ठंडी नहीं हो पार्ई तब तक इसी घर से एक और चिता तैयार हो गई। इस खबर पर पूरे गांव में शौक का माहौल निर्मित हो गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!