पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में पेशाब करने गई एक गर्भवती महिला की छत से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना मेें महिला के गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो जाने की खबर है। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग मायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पार्वती पत्नि छोटेलाल आदिवासी उम्र 20 वर्ष अपने पति के साथ छत पर सो रही थी।
रात्रि में लगभग 2 वजे महिला पैशाब करने उठी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और महिला छत से नीचे जा गिरी। इस बात की सूचना परिजनों को लगी तो परिजन महिला को लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया है महिला की शादी एक बर्ष पूर्व ही हुई थी। जिसपर वह पहली बार मां बनने बाली थी। डॉक्टरों ने डिलेवरी का समय भी दो दिन का दिया था। इस महिला की मौत के बाद उसके गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।