धोखाधड़ी: चैक किसी के और साईन किसी के, थमा दिए 25 लाख के चैक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में निवासरत एक युवक ने अपने ही पार्टनर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पार्टनर ने आरोप लगाया है कि उसका पार्टनर उसे 25 लाख रूपए के फर्जी चैक थमा गया। जिसमें चैक किसी के नाम है और उन चैकों पर साईन किसी के। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पार्टनर के खिलााफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मुकुल पुत्र पूरनमल जैन निवासी विवेकानंद कॉलोनी का पार्टनर विनय राय निवासी टीकमगढ़ से पार्टनरशिप ने एक ही फर्म पर ठेकेदारी का काम चलता था। बीते कुछ दिनों पूर्व दोनों के बीच विबाद हो गया और दोनो हिस्सा बटवारा कर अपना-अपना हिसाब खत्मकर अलग-अलग हो गए। 

इसी हिसाब किताब के बीच मुकुल के पार्टनर विनय राय पर 25 लाख रूपए निकले। इसके एवज में विनय राय ने अपने दो 10-10 लाख और एक 5 लाख रूपए का चैक दे दिया। जब मुकुल ने उक्त चैकों को बैंक में लगाया तो बैंक ने चैक फर्जी होने की बात कही। इन चैकों पर किसी सुषमा के साईन हो रहे है। इस बात की शिकायत मुकुल ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने मुकुल की रिपोर्ट पर आरोपी विनय राय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!