सहाब! ससुरालजनों ने दहेज न देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज प्रताणना सहित मारपीट कर उसके पिता और बच्चों को जबरन रखने की शिकायत की। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार महिला हेमलता नामदेव पत्नि सुनील नामदेव निवासी बैराड़ ने शिकायत की है कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी। 

शादी के बाद से ही उसके ससुराल जन उसे परेशान करते हुए दहेज की मांग करने लगे। महिला ने बताया है कि उसके परिवार में मां, भाई कोई भी नहीं है। पिता भी सन्यासी हो गए है। अब वह दहेज लाए कहा से। इस बात की शिकायत पीडि़त महिला कई बार बैराड़ थाने में कर चुकी है 

परंतु उक्त ससुरालजन डरा धमकाकर राजीनामा कर लिया था। उसके बाद भी उक्त आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। महिला ने ससुरालजनों पर उचित कार्यवाही की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!