शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र इंदार कस्बे के ही सरपंच पुत्र पर हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज होने के संबंध में आज इंदार कस्बे के आधा सेकड़ा के लगभग लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। एडीशनल एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि रामकृष्ण रघुवंशी पुत्र अर्जुन सिंह रघुवंशी निवासी इंदार बीते रोज अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी शराब के नशे में धुत्त हरवीर जाटव आया और गालीगलौच करने लगा।
जब उसे रोका तो वह कहने लगा कि मेरा नाम कुटीर में क्यों नहीं आया। इस बात को लेकर वह लगातार गालीगलौच करता रहा। इस बात की शिकायत रामकृष्ण ने डायल 100 को की। डायल 100 हरवीर को अपने साथ थाने ले गई और शराब के नशे में धुत्त होने के चलते कुछ देर बाद छोड़ दिया।
उसके बाद पता चला कि उसके और उसके चचेरे भाईयों के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज हो गया है। जिसपर आज गांव के लगभग आधा सेकड़ा युवकों के साथ एसपी के पास पहुंचे और मामले की जांच कराने की मांग की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।