अब मिटेंगी राठौर समाज की कुरीतियां, बनी कमेटी, करेंगें निर्णय

NEWS ROOM
0
शिवपुरी- गत दिवस जिला राठौर समाज की आमसभा सिद्धक्षेत्र बाणगंगा पर बैठक समाज के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई है जिसमें समाज विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया और इन्हें अमल में लाने के लिए कमेटिया भी बनाई गई। 

जानकारी देते हुए राठौर समाज के हरिओम राठौर चैन ने बताया कि समाज के संरक्षक व मार्गदर्शक दामोदर राठौर के मार्गदर्शन में हमें समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर नए समाज की रचना करना है इसी दिशा में आयोजित बैठक में जिला संगठन के द्वारा कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें नगर में एक राठौर धर्मशाला व मैरिज हाउस का निर्माण, परिचय सम्मेलन, समाज मेंं शराब बंदी व समाज में चली आ रही कुप्रथाओं-कुरीतियों को क्रमबद्ध तरीके से समज्ञपत किए जाने को लेकर चर्चा हुई।

इसके लिए समाज की प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को जिला मंदिर पर दिन के 2 बजे प्रगति की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में समाज के सैकड़ों बंधुजनों ने भाग लिया और दिए गए सुझावों, विचारों को लिपिबद्ध किया तथा इन विचारों मुद्दों पर अमल करने के लिए कमेटियों का गठन भी किया गया। इसमें सर्वप्रथम धर्मशाला निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी में 11 सदस्य शामिल हुए।

जिसमें पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, जवाहर लाल महेते, हरिराम पौर वाले, बृजमोहन ठाटी वाले, प्रकाशचंद सिंहनिवास वाले, ओमप्रकाश मगरौनी वाले, लालूजी पीपर वाले, रामेश्वर राठौर, मुकेश राठौर, हुकुमचंद, लबली राठौर मनियर, अमृत राठौर शामिल है। 

इसके अलावा जिला समिति के पदाधिकारियों की भी बैठक में घोषणा की गई इसमें श्याम भाई पार्षद महामंत्री, हरिओम कोषाध्यक्ष, अनिल राठौर नेताजी, मुकेश राठौर नई बस्ती, जगदीश जयमातादी, निर्मल राठौर, पुरूषोत्तम रायपुर वाले, दिनेश पौर वाले, बाबूलाल खजूरी वाले को जिला कमेटी में स्थान दिया गया है इसके साथ ही नगर एवं जिले में जागरण यात्रा भी शीघ्र शुरू की जावेगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!