शिवपुरी। पुलिस थाना पोहरी क्षेत्र में एक 15वर्षीय नाबालिग युवती को एक आरोपी ने अपनी हवश का शिकार बनाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इस घटना को लेकर युवती व उसके परिजन पुलिस थाना पोहरी पहुंचे और आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना पोहरी में 15वर्षीय युवती रमा पुत्री रामसिंह (परिवर्तित नाम) निवासी पोहरी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी इसी बीच ग्राम छर्च में निवास करने वाले आरोपी मेहरबान सिंह शिकारी आया और युवती के परिजनों से बोल-चाल व जान पहचान होने के काण घर आ गया। उसने युवती को रमा को अपनी बातों में फंसाकर उसे कच्चैया तुड़वाने को राजी किया और चिरोंजी जाटव के खेत में कच्चैया तुड़वाने ले गया।
जहां आरोपी ने नाबालिग युवती रमा के साथ जबरन चिरोंजी जाटव के खेतल में अकेले में जाकर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसके साथ बुरा काम करने के बाद धमकी दी कि वह इस मामले की शिकायत परिजनों व पुलिस में नहीं करेगी अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। बाद में जब युवती घर पहुंची और परिजन मिल गए और हिम्मत करते हुए अपने साथ हुए घटना क्रम को लेकर युवती रमा ने परिजनो को पूरा किस्सा कह सुनाया।
परिजन युवती रमा को लेकर पुलिस थाना पोहरी पहुंचे और आरोपी मेहरबान सिंह शिकारी के विरूद्ध धारा 376, 506 आईपीसी व 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।