शिवपुरी। पुलिस थाना कोलारस में एक टैंकर की टक्कर से राहगीर युवक घायल हो गया। घटना केा अंजाम देने के बाद आरोपी टैंकर चालक वहां से भाग गया। घटना में घायल युवक ने पुलिस थाना कोलारस पहुंचकर आरोपी चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना कोलारस में फरियादी शैलेन्द्र पुत्र राजेन्द्र जैन उम्र 34 वर्ष निवासी खतौरा थाना इंदार ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था जब वह देहरदा तिराहा एबी रोड़ फोरलेन से गुजर रहा था कि तभी एक टैंकर चालक क्रं.के.ए.01 ए.जी.6316 के चालक गुलाब सिंह ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए शैलेन्द्र को टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
इस घटना में घायल शैलेन्द्र ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी टैंकर चालक के विरूद्ध धारा 279 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।