नवरात्रि महोत्सव एवं गरबा डांडिया उत्सव 21 से, होगी महाआरती

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। 21 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों में शहर जुट गया है। इसी तारतम्य में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी पार्क मेें शहर की समाजसेवी संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जहां गरबा डांडिया प्रतियोगिता के साथ-साथ अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माता के आगमन से पूर्व गांधी पार्क में विशाल पांडाल के साथ-साथ आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है साथ ही वहां आयोजित होनी वाली प्रतियोगिताओं के लिए मंच भी सजाया जा रहा है। 20 सितंबर को मानव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य ग्वालियर बायपास चौराहे से विशाल चल समारोह निकालेंगे जहां माता को भव्य विमान में बैठाकर शहर में प्रवेश कराया जाएगा। 

इसके पश्चात 21 सितंबर को घट स्थापना और माता पूजन  कराया जाएगा और रात्रि में हजारों दीपों के साथ संगीतमय महाआरती का आयोजन होगा और 22 सितंबर से पांडाल प्रांगण में अचल झांकियां लगाई जाएंगी और नवरात्रि समापन से एक दिन पूर्व गरबा डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर और जूनियर वर्ग कराया जाएगा। 

जिसमें सोसायटी द्वारा पुरस्कार सीनियर वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 7100 रूपए और द्वितीय पुरस्कार 5100 रूपए और तृतीय पुरस्कार 3100 रूपए दिया जाएगा। वहीं जूनियर वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपए और तृतीय पुरस्कार 1100 रूपए निर्धारित किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!