शिवपुरी। पुलिस थाना करैरा क्षेत्र में एक महिला खेत में काम करने गई हुई थी जब वह खेत के बीचों बीच पहुंचकर काम कर रही थी कि तभी आरोपी पीछे से आया और महिला को पीछे से बुरी नीयत से पकड़ लिया जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस थाना करैरा में कर दी है। थाना करैरा में फरियादी महिला असरबीत पत्नि रविन्द्र सिंह(परिवर्तित नाम)उम्र 22 वर्ष निवासी करैरा ने बताया कि वह पति के घर से काम पर जाने के बाद खेतों में काम करने गई हुई थी। जब देर सायं वह खेत के बीचों बीच कुछ दूरी पर सुनसान जगह पहुंचकर काम कर रही थी। कि तभी आरोपी सुनील पुत्र मेवालाल लोधी निवासी ग्राम बड़ोरा आाय और महिला असरबती को पीछे से क्वारियों में भर लिया और उसके साथ अशलील छेड़छाड़ की।
जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ आरोपी ने मारपीट की और बाद में जब अपने बुरे मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका तो आरोपी महिला केा इस घटना के बारे में परिजनों व पुलिस को नहीं बताने को लेकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
बाद में महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना करैरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 354,294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।